सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत साइंस सिटी का किया भ्रमण

सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत साइंस सिटी का किया भ्रमण

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ (साइंस सिटी) का खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां इन्द्रा वर्मा के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट कराया गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा परियोजना उत्तर प्रदेश के  पत्रांक/ गुणवत्ता०वि० / 4462/2025-26 दिनांक 19 सितंबर 2025 के द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम को संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गये थे।  जिसके अंतर्गत विद्यालय के विजयी बच्चों की विकास क्षेत्र स्तर पर लिखित व‌ क्विज  परीक्षा दिनांक 28 जनवरी 2026संपन्न कराई गई थी। विकास क्षेत्र स्तर पर चयनित बच्चों के द्वारा अपने माडल‌ के  साथ दिनांक 21/02/2026 को जिला प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली प्रतिभाग किया गया था। विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पस्तौर, मैनाहार कटरा, ब्यौरा बहादुर नगर , बन्नावां, मिहीखेड़ा , सेहगों, दुंदगढ सहित विद्यालयों के तीन - तीन बच्चों कुल 100 बच्चे भ्रमण हेतु चयनित किये गये। बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों को देखा। बच्चों ने महासागर में पाये जाने वाले जलीय जीव जंतुओं, वनस्पतियो की जानकारी प्राप्त किया। एक्सोपोजर विजिट में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। ए आर पी मृत्युंजय सिंह , नोडल शिक्षक विवेक कुमार, उमेश कुमार, वेद प्रकाश शुक्ल , बुद्धि प्रकाश अवस्थी, रामदयाल, चंदन सोनकर , वीरेन्द्र कुमारी , कौशल किशोर वर्मा , रुद्र यादव, शांत सिंह , अंकुर जायसवाल , अरुण शर्मा , पीयूष कुमार  अनूप आदि ने बच्चों को गाइड किया ।