रायबरेली - ऊंचाहार: घर के सामने बने बंगले से चार बकरियां चोरी, पीड़िता ने दी तहरीर

रायबरेली - ऊंचाहार: घर के सामने बने बंगले से चार बकरियां चोरी, पीड़िता ने दी तहरीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

​ऊंचाहार, रायबरेली- तहसील क्षेत्र के ग्राम सराय तुला में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती 23 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने एक घर के सामने बने बंगले (बाड़े) से चार बकरियां पार कर दीं। घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सराय तुला निवासी बिटोला पत्नी महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार बकरियां घर के सामने स्थित बंगले में बांध रखी थीं। 23 फरवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने वहां धावा बोला और बकरियां चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह तब चला जब पीड़िता बकरियों को खोलने पहुंची, तो वहां एक भी बकरी मौजूद नहीं थी।​पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल का  कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।