रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दखिना टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार सर्वेश पुत्र चतुरी उम्र 25 वर्ष निवासी शेखपुर समोधा, जो कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए अपनी बाइक से लखनऊ से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह दखिना टोल प्लाजा के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एन एच ए आई की एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को सामान्य देखते हुए उसे घर भेज दिया गया है।