रायबरेली-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टॉप के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार युवक अभिषेक पुत्र शिवनारायण उम्र 19 वर्ष निवासी भार्गव भटिया कस्बा बछरावा कस्बे के मुख्य चौराहे से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद  चिकित्सक के द्वारा गंभीर हालत में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।