रायबरेली-हाईवे मार्ग पर अचानक डीसीएम रुकने से पीछे से टकराये ऑटो सवार, एक गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास हाईवे मार्ग पर अचानक एक डीसीएम रुकने से उसके पीछे चल रहे ऑटो सवार उससे टकरा गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल ऑटो सवार छोटेलाल उम्र 65 वर्ष पुत्र प्रसादी निवासी सिथौली खुर्द थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, अपने साले के लड़के कमलजीत पुत्र तेजपाल उम्र 24 वर्ष को ऑटो से लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदोई गांव आए थे। जहां उन्होंने दो खेत खरीद रखे हैं और वही से गेहूं की फसल की बटाई कराकर वह वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बा अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, तभी हाईवे मार्ग पर उनके ऑटो के आगे चल रहा एक डीसीएम अचानक रुक गया, जिससे ऑटो चला रहा उनके साले का लड़का कमलजीत अपने ऑटो से नियंत्रण खोते हुए उक्त डीसीएम में पीछे से अपने आटो समेत जा घुसा, जिसमें ऑटो पर सवार छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कमलजीत को मामूली चोटे आई है। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों घायलो को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने की पश्चात छोटेलाल को गंभीर हालत में ट्रामा टू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

rexpress 