रायबरेली-हाईवे पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली-हाईवे पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते शनिवार की देर रात चुरुवा चौराहा के निकट स्थित चुरूवा हनुमान मंदिर के सामने हाईवे मार्ग को पार कर रहे एक वृद्ध को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक के मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मृतक अशर्फीलाल उम्र 60 वर्ष निवासी चुरुवा, जो की चुरुवा हनुमान मंदिर के पीछे किसी फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करते थे। वह बीती रात अपने फार्म हाउस से दूसरी तरफ हाईवे मार्ग पार कर कुछ सामान लेने के लिए आये थे और वापस जाते समय लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। जिससे उनके चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वही ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मय वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर मय पुलिस बल के साथ पहुंचे बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने इंसानियत और मानवता की मिशाल पेश करते हुए मृतक वृद्ध के शव के चीथड़ो को एकत्रित कर उस पर कपड़ा डाला और उसके बाद पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।