तीज तरंग हाट-2 का हुआ भव्य आयोजन

तीज तरंग हाट-2 का हुआ भव्य आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली:महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आज रायबरेली स्थित सफायर रेस्टोरेंट में *"तीज तरंग हाट – 2"* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *डॉ गीता कुमार* द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन *अर्चना सीकरिया, सुरभि अग्रवाल एवं कल्पना अग्रवाल*
 के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों को आमजन तक पहुँचाना, उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना तथा उनके व्यवसाय को एक सशक्त मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर रायबरेली के अलावा लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर एवं प्रयागराज सहित आसपास के विभिन्न जनपदों से लगभग 60 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा घर पर निर्मित उत्पादों के साथ-साथ लेडीज़ परिधान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बेडशीट, आकर्षक राखियाँ, सजावटी एवं उपहार सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, स्वादिष्ट खाद्य सामग्री तथा मनोरंजन के लिए गेम्स सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम में शहरवासियों की उल्लेखनीय भीड़ उमड़ी। आगंतुकों ने महिला उद्यमियों के स्टॉलों पर पहुँचकर विभिन्न उत्पादों की खरीदारी की तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

*"तीज तरंग हाट – 2"*
 महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा  में सफल एवं प्रेरणादायक साबित हुआ। 
अर्चना सिकरिया, कल्पना अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की उद्यमियों एवं आगंतुकों द्वारा सराहना की गई।