रायबरेली शासन द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मजनू' एवं 'मिशन शक्ति' अभियान की छात्राओं को दी गई जानकारी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मजनू' एवं 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु एक विशेष जागरूकता व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से 'ऑपरेशन मजनू' के तहत उप जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम एवं क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा छात्राओं को मनचलों, असामाजिक तत्वों व छेड़छाड़ की घटनाओं के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने तथा त्वरित सहायता हेतु आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090 - वूमेन पावर लाइन, 112 - आपातकालीन सेवा, 181, 1098, 108, 102, 101, 1930 - साइबर हेल्पलाइन एवं 1076) का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना एवं रानी लक्ष्मीबाई बाल व महिला सम्मान कोष आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर थाना बछरावां निरीक्षक जन्मेदय सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल नीलम देवी व रिक्रूट महिला कांस्टेबल निशा राजपूत सहित विद्यालय परिवार एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

rexpress 