रायबरेली-चोरी की साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-चोरी की साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत शनिवार को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 99/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त हरिशंकर शुक्ला उर्फ दुन्दे शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी महाराजगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से एक अदद साइकिल चोरी की एवन कंपनी बरामद हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक राजन कुमार, आरक्षी कासिब अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।