त्योहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

त्योहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

-:विज्ञापन:-




डलमऊ रायबरेली। शुक्रवार को कोतवाली डलमऊ में आगामी होली एवं ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक तहसीलदार मंजरी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी राघवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों के साथ आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों से पारंपरिक स्थान पर होलिका दहन करने और त्योहार को लेकर भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई क्षेत्राधिकारी ने त्योहारों में खलल डालने, हुड़दंगियों व अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई सभी को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की और नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालो और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी बैठक में एस एस आई अबरार हुसैन, एस आई दीनानाथ द्विवेदी, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, अंकिल दीक्षित,सभासद जितेंद्र सोनकर,विनोद निषाद सहित संभ्रांत एवं ग्राम प्रधान, डीजे संचालक के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।