ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल, हुई मौत

ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल, हुई मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र शिवगढ़ के पारा कला गांव के पास एक ऑटो ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक में पीछे बैठा एक वृद्ध सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ में जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध छीटूलाल पुत्र रामऔतार उम्र 68 वर्ष निवासी कठवारा थाना हरचंदपुर, अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पारा कला गांव के पास एक ऑटो रिक्शा ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से पीछे की तरफ सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल छीटूलाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के महाराजगंज पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया, वही जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी हालत और गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों के द्वारा लखनऊ के लिए रेफर किया गया। वहीं एंबुलेंस से उसे लखनऊ में जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।