रायबरेली -दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल, हुई मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गांव के पास बीते बुधवार की देर रात दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि बाइक सवार घायल युवक शिवकुमार पुत्र महादेव उम्र 18 वर्ष निवासी गौतमन खेड़ा थाना बछरावा, बुधवार की देर रात बाइक पर सवार होकर अपनी किसी रिश्तेदारी से निमंत्रण में शामिल होने के पश्चात वापस अपने घर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया। घायल अवस्था में पड़े शिवकुमार को पीछे से उसी के साथ निमंत्रण में शामिल होने के पश्चात आ रहे उसके पारिवारिक जन एवं राहगीरो के द्वारा रास्ते से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके पश्चात परिजन उसके शव को घर लेकर आ गए। गुरुवार सुबह उक्त घटना की सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

rexpress 