रायबरेली-अचानक मुड़ रहे ई रिक्शा लोडर से टकराया बाइक सवार, हुआ गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर छोटी नहर के पास अचानक मुड़ रहे एक ई रिक्शा लोडर से एक बाइक सवार टकरा गया, जो सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार मनोज कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी रानीखेड़ा थाना शिवगढ़, अपनी बाइक पर सवार होकर बछरावां से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर छोटी नहर के पास पहुंचा, तभी अचानक मुड़ रहे एक ई रिक्शा लोडर से वह टकरा गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क मार्ग पर गिरकर घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को सामान्य देखते हुए उसे घर भेज दिया गया है।

rexpress 