रायबरेली-खड़े ट्रक में टकराई कार दो भाई गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां- महाराजगंज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास चालक को नींद आ जाने से अनियंत्रित हुई कार खड़े ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों को गंभीर चोटें आ गई। जिन्हे इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। विदित हो कि जौनपुर के रहने वाले राजेंद्र बहादुर उम्र 56 वर्ष तथा उनके छोटे भाई मिन्नी उम्र 45 वर्ष पुत्रगण उमाशंकर किसी काम के सिलसिले में कार से लखनऊ जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही यह बछरावां क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास पहुंचे, तभी कार चला रहे भाई को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आ गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 