रायबरेली अनियंत्रित बाइक फिसलकर खाई में गिरी, दंपति समेत 10 वर्षीय बालक घायल

रायबरेली अनियंत्रित बाइक फिसलकर खाई में गिरी, दंपति समेत 10 वर्षीय बालक घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेड़ी गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार आलोक उम्र 28 वर्ष पुत्र भोला, आरती उम्र 25 वर्ष पत्नी आलोक तथा आदित्य उम्र 10 वर्ष पुत्र आलोक, निवासीगण असनी, मजरे परसादी खेड़ा घायल हो गये हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद कर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।