रायबरेली-साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सुरक्षित
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही मोड़ के निकट प्रयागराज से लखनऊ जा रहे कार सवारों की कार गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे मार्ग पर पलट गई। जिसमें सवार सभी लोगों को मामूली चोटे आई है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल कार सवार दो पुरुष और एक बच्चा प्रयागराज से लखनऊ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के कस्बा निकट उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और टकराकर वह पलटते हुए हाईवे मार्ग के किनारे स्थित नाले के निकट जा रुकी। वहीं घटना के बाद कार के अंदर मौजूद एयरबैग खुलने से कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटे आई हैं। मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल कार सवारों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है की घटना बहुत बड़ी थी, गनीमत यह रही की साइकिल सवार सहित कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

rexpress 