रायबरेली-डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

रायबरेली-डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, लॉग बुक और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।