रायबरेली-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चकनाचूर, हाईवे पर पलटा ट्रक; दो घायल

रायबरेली-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चकनाचूर, हाईवे पर पलटा ट्रक; दो घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली: सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जबकि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और ई-रिक्शा को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।