रायबरेली-अनियंत्रित डीसीएम ने ई रिक्शा लोडर को मारी टक्कर, दो गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगढ़ रोड बाईपास मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने एक ई रिक्शा लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा लोडर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ई रिक्शा चालक मनीष कुमार पुत्र रामदीन उम्र 40 वर्ष निवासी बछरावां अपने ई रिक्शा में एक स्थानीय निवासी रमाकांत पुत्र छेदालाल उम्र 35 वर्ष का कुछ सामान लादकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह कस्बा अंतर्गत उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगढ़ रोड बाईपास मोड़ के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने उसके ई रिक्शा लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा लोडर के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में उनका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।डीसीएम चालक अपना वाहन लेकर भागने की फिराक था, परंतु लोगों ने कुछ ही दूर पर उसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। डीसीएम व उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होते ही विधायक श्याम सुंदर भारती के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचकर उक्त घटना में घायल हुए दोनों लोगो का हाल चाल भी जाना गया है।

rexpress 