रायबरेली दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, पिता-पुत्र समेत कुल पांच घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो0न0:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- दो बाइको की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, आमने-सामने दोनों बाइकों की टक्कर होने पर सवार पांच लोग घायल हो गए। एक युवक अत्यंत गंभीर स्थिति में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, तो अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। सोमवार की सुबह हरदोई चौराहे के पास दो बाइको की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पिता पुत्र समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी प्राप्त हुई एक बाइक पर तीन लोग हसनगंज से सवार होकर महाराजगंज की ओर जा रहे थे। सामने से हरचंदपुर की ओर से आ रही एक बाइक पर दो युवक सवार थे। जिनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां पहुंचाया गया। हादसे में एक बाइक पर सवार राहुल पुत्र राजाराम, राजाराम पुत्र शंकर तथा विशाल पुत्र रामसागर, निवासीगण हसनगंज घायल हुए है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लवकुश और मनोज पुत्रगण बाबूलाल, निवासी ऐशबाग भी घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 