रायबरेली पैदल जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, ट्रामा रेफर

रायबरेली पैदल जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, ट्रामा रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल जा रहे अधेड़ को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल! दोनों को गंभीर चोट होने के चलते एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, तो वही बाइक सवार को निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।विदित हो कि मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पैदल जा रहे एक मजदूर अधेड़ व्यक्ति को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी टक्कर के बाद नीचे गिर गया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया और घायलों की चीख पुकार मच गई। मजदूर घायल को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तो वहीं बाइक सवार युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैदल चल रहा अधेड़ व्यक्ति नीतू पुत्र गोविंद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम गूढा थाना क्षेत्र शिवगढ़, जो बछरावां कस्बे में कहीं मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। और दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल बाइक सवार का नाम और पता नहीं मालूम हो पाया है क्योंकि उसे किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया है। अधेड़ व्यक्ति का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।