रायबरेली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। लालगंज कस्बे के अटल चौराहे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और सांसद का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा पुजारी के वेश में किया गया प्रतीकात्मक प्रदर्शन सनातन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक परंपराओं का अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साधु-संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनके इस कृत्य की कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन के बाद लालगंज के अटल चौराहे पर सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

rexpress 