रायबरेली-सेक्रेटरी सुषमा वर्मा और प्रधान पर धन का दुरूपयोग करने का आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: जिले के डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। डलमऊ ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी सुषमा वर्मा और ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।
मामला डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत रायपुर टप्पा हवेली गांव का बताया जा रहा है, जहां विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट की शिकायत उठी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में “बेंच” समेत अन्य कार्यों के नाम पर बजट तो खर्च दिखाया गया, लेकिन धरातल पर कार्य नजर नहीं आ रहे हैं ग्रामीणों के अनुसार, विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं। आरोप है कि सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब है, जबकि कागजों में विकास कार्य पूर्ण दिखाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और जांच की मांग की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

rexpress 