रायबरेली अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्रक व ओमनी कार में मारी टक्कर, तीन यात्री मामूली रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली- क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टला, अनियंत्रित ट्रक ने बस व ओमनी कार में मारी टक्कर, मचा अफरा तफरी का माहौल, ट्रक व बस के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास का मामला बताया जा रहा है। विदित हो कि थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ जब मुख्य चौराहे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने पहले ट्रक को टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रक पास खड़ी ओमनी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में ओमनी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रोडवेज बस के तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे में एक बड़ा नुकसान टल गया, क्योंकि ओमनी कार में सवार बच्चे घटना से ठीक पहले ही उतर चुके थे। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पुरे मोती हाजीपुर निवासी ओमनी कार चालक राजेश कुमार अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने लखनऊ ले जा रहे थे। उन्होंने बच्चों को हरचंदपुर चौराहे पर वैन से उतार दिया था, और वे लखनऊ जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। राजेश कुमार के अनुसार रायबरेली की ओर से आ रहा एक ट्रक (यूपी 33 टी- 4756) जैसे ही सिरसा घाट की तरफ मुड़ने लगा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (यूपी 33 डीटी-5459) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर पास खड़ी ओमनी कार में जा घुसा, जिससे कार चकनाचूर हो गई। ट्रक को टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस भी अनियंत्रित हो गई और पुलिस बूथ के पास एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में रोडवेज बस में सवार करीब तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक और बस के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

rexpress 