रायबरेली-बाइक सवार को बचाने में ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, कई घायल, दो गंभीर

रायबरेली-बाइक सवार को बचाने में ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, कई घायल, दो गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत कई सवार घायल हुए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ई रिक्शा बछरावां से महाराजगंज की ओर जा रहा था, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर जलालपुर मोड के पास पहुंचा, तभी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ई रिक्शा सवार बाबुल हुसैन पुत्र अब्दुल बख्खार निवासी जलालपुर उम्र 35 वर्ष एवं उनकी पुत्री फलक उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज किया गया है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वही ई रिक्शा में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटे आई हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है।