रायबरेली-सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को सामने से आ रहे बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को सामने से आ रहे बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत थुलेडी पहनासा संपर्क मार्ग पर शीतल का पुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार हिमांशु पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर, जो की उक्त मार्ग होते हुए पहनासा गांव अपने किसी काम से जा रहा था। तभी वह शीतल का पुरवा गांव के पास अपनी बाइक रोक कर बाइक के सहारे खड़ा होकर कुछ कार्य करने लगा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार में उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने के बाद उक्त बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।