रायबरेली-तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, डिवाइडर फादकर दूसरी कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

रायबरेली-तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, डिवाइडर फादकर दूसरी कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा के निकट जनपद मिर्जापुर से लखनऊ जा रहे कार सवार उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब लखनऊ की ओर से रायबरेली जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पारकर हुए उनकी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दूसरी कार हाईवे मार्ग किनारे गलत दिशा में जाकर खाई में पलट गई। वहीं उक्त कार सवार दुर्घटना में घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल कार सवार शंकरलाल पुत्र मिश्रीलाल उम्र 70 वर्ष अपने पुत्र विक्रम उम्र 35 वर्ष व अपने नाती आयुष पुत्र संजय उम्र 8 वर्ष निवासीगण विंध्याचल जनपद मिर्जापुर अपनी कार पर सवार होकर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती अपनी पत्नी पटोरा देवी को देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा को पार कर कुछ ही मीटर की दूरी तय की, वैसे ही लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फादकर उनकी कार से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार हाईवे मार्ग किनारे चली गई, वहीं दूसरी कार टक्कर मारने के बाद हाईवे मार्ग किनारे स्थित खाई में पलट गई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाल कर घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त कार सवारों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलो का गंभीर हालत में उपचार कर किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।