रायबरेली-अज्ञात कार की टक्कर से महिला घायल, किया गया इलाज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां- मौरावां मार्ग पर गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के करीब स्कूटी से अपने मायके से वापस ससुराल आ रही एक महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। विदित हो कि घायल महिला क्षनीता कुमारी 40 वर्ष पत्नी राजकुमार अपने मायके रघुनाथ खेड़ा गई थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के करीब स्कूटी से वापस अपनी ससुराल विशुनपुर आ रही थी। इसी दौरान विशुनपुर गांव के पास किसी अज्ञात कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका इलाज किया है। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

rexpress 