रायबरेली-जनपद न्यायाधीश ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली-जनपद न्यायाधीश ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण
रायबरेली-जनपद न्यायाधीश ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

 


रायबरेली। जुवेनाइल जस्टिम कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय भनोट के द्वारा किशोर अपराधियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के सम्बन्ध में जारी निर्देशों के अनुपालन में मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह की अध्यक्षता में समिति के द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व बालिका आश्रय गृह, रायबरेली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा आवासित किशोर अपराधियों से मादक पदार्थों के सेवन के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला जज द्वारा आवासित किशोर के खानपान, रहन-सहन, पढ़ाई, खेलकूद व व्यावसायिक शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। इसके अतिरिक्त बालिका गृह रायबरेली का भी निरीक्षण किया गया। आवासित बालिकाओं को भी मादक पदार्थों व नशीली दवाओं के इस्तेमाल से होने वाली शारीरिक समस्याओं के बाबत अवगत कराते हुए इनका इस्तेमाल न करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। परिसर में खेलकूद हेतु बने बैड़मिटन कोर्ट सही न पाये जाने पर प्रबन्धक गाँधी सेवा निकेतन को मुख्य विकास अधिकारी से सहयोग लेते हुए सही कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरांत राजकीय सम्प्रेक्षण गृह रायबरेली में आवासित किशोर अपराधियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता का आयोजन किया गया। उक्त जागरुकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के द्वारा बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की  गयी। इसके अतिरिक्त बच्चों हेतु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।  इस शिविर में अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह रन बहादुर वर्मा, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।