रायबरेली-डलमऊ में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल

रायबरेली-डलमऊ में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
हादसा दीनगंज मोड़ के पास हुआ, जहां ऑटो पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं, जिसके चलते हादसा और गंभीर हो गया। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।