रायबरेली-देर शाम मारपीट व फायरिंग मामले में नया वीडियो वायरल,आरोपी रवि सिंह का असलहा लहराने का वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली-देर शाम मारपीट व फायरिंग मामले में नया वीडियो वायरल,आरोपी रवि सिंह का असलहा लहराने का वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

रायबरेली: मारपीट के बाद आरोपी का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल-फायरिंग के आरोपों पर विवाद

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे रायपारी गांव में देर शाम हुई मारपीट की घटना के बाद अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी बताए जा रहे रवि सिंह एक कार के अंदर पिस्टल दिखाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना को अंजाम देने से पहले का है। कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम होमगार्ड और उनके परिजनों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। घायलों का आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए मामले की जांच जारी होने की बात कही है।
घटना में घायल लोगों का इलाज एम्स में चल रहा है। वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसके घटना से संबंध की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।