रायबरेली-गैर इरादतन हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-गैर इरादतन हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


खीरो रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 धारा 115(2)/118(1)/352/105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी ग्राम ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी थाना खीरो जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण चंद्र एवं मुख्य आरक्षी कौशल कुमार की महती भूमिका रही।