रायबरेली-तेज रफ्तार कार दुकान के बाहर रखे सामान में जा घुसी, चालक सुरक्षित

रायबरेली-तेज रफ्तार कार दुकान के बाहर रखे सामान में जा घुसी, चालक सुरक्षित

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:-अभय सिंह


चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊगर्वी में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ब्रेकर न होने के कारण तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर रखे सामान में जा घुसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार सेमरौता की तरफ से महराजगंज की ओर आ रही थी। मऊ गर्वी पहुंचते ही कार की गति इतनी अधिक थी कि वह मोती लाल सोनी की ट्राली और विनोद सोनी की दुकान के बाहर रखे सामान से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सामान को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे जाकर रुकी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर ब्रेकर न होने के कारण इस मार्ग पर वाहन अक्सर तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से ब्रेकर बनवाने की सूचना दी गई है, लेकिन विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक जो फुरसतगंज जनपद अमेठी का निवासी बताया जा रहा है, उसे कोई चोट नहीं आई। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक कार्यवाही नहीं की गई है।