रायबरेली-महिला ने दबंग व्यक्ति पर छेड़खानी एवं अभद्रता का लगाया आरोप, की शिकायत

रायबरेली-महिला ने दबंग व्यक्ति पर छेड़खानी एवं अभद्रता का लगाया आरोप, की शिकायत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधई खेड़ा मजरे कुंडौली गांव की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय गांव निवासी एक दबंग व्यक्ति पर छेड़खानी एवं अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला रामावती पत्नी पुन्नवासी निवासी उपरोक्त ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बीते 9 फरवरी दिन सोमवार की दोपहर 1:00 वह अपनी बकरी गांव की छोटी नहर पर चरा रही थी, तभी विपक्षी स्थानीय गांव निवासी रामकुमार पुत्र तोषराम शराब पीकर आया और पीड़िता से कहां की मेरे साथ तिलहन खेत में चलो, पीड़िता ने जब मना किया तो विपक्षी ने गंदी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया और पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर विपक्षी के द्वारा उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए चप्पल से मारा पीटा गया। किसी तरह पीड़िता वहां से अपने आप को छुड़ाकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पीड़िता की मदद की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।