रायबरेली-खेतों में पानी लगाने को लेकर दबंग ने चचेरे भाई पर किया हमला, घायल

रायबरेली-खेतों में पानी लगाने को लेकर दबंग ने चचेरे भाई पर किया हमला, घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदुमखेड़ा मजरे पश्चिम गांव में खेतों में पानी लगाने को लेकर एक दबंग ने अपने चचेरे भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एवं मेडिकल अस्पताल में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल किसान रामकिशुन पुत्र रामआसरे उम्र 65 वर्ष निवासी पदुमखेड़ा मजरे पश्चिम गांव मंगलवार की सुबह अपने खेतों में नहर से पानी लगाने के लिए गया हुआ था, तभी उसके चचेरे भाई भगवानदीन पुत्र बबलू की उससे कहा सुनी हो गई, कहा सुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि जब वृद्ध किसान रामकिशुन खेतों से अपने घर पहुंचा तो उसके चचेरे भाई ने फिर उससे विवाद करना शुरू कर दिया, इसके पश्चात उसके चचेरे भाई के द्वारा उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसके परिजनों के द्वारा तत्काल उसे स्थानीय थाने पहुंचाया गया, जहां उसने घटना की जानकारी दी है। वहीं घटना की जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा उसका इलाज एवं मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, घायल का इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।