रायबरेली - ऊंचाहार:मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली:एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

रायबरेली - ऊंचाहार:मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली:एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र के सूची-खरौली मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जुगराजपुर तिराहे के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान छेदी का पुरवा निवासी शिव प्रसाद के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिव प्रसाद अपनी बाइक से जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उन्होंने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही कुटिया चित्रा के ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल शिव प्रसाद को अपनी गाड़ी से नजदीकी ऊंचाहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।