उद्यान मंत्री ने वृहद रोजगार मेले का किया शुभारंभ

उद्यान मंत्री ने वृहद रोजगार मेले का किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-



वृहद रोजगार मेले में 1272 अभ्यर्थियों का किया गया चयन




रायबरेली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि वितरण, कृषि विदेश व्यापार एवं किसी निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने वृहद रोजगार मेला का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, इस अवसर  पर मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी व महाविद्यालय प्रबन्धन के रूप में डॉ. सविता शुक्ला उपस्थित रहीं। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली द्वारा कर्मयोगी डिग्री कालेज, मुलिहामऊ रायबरेली के परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।जिसमें 67 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रागंण में लगभग 4996 छात्र/छात्रा उपस्थित हुए,जिसमें से प्राथमिक चयन 1272 अभ्यर्थियों का किया गया शेष कुछ कम्पनियों के परिणाम लम्बित है। कार्यक्रम में उद्यान मंत्री ने महाविद्यालय परिवार व जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन व प्रागंण में उपस्थित सभी कम्पनियों के कार्यों की सराहना की व चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। मेले में लगभग 67 कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों की योग्यतानुसार उनका चयन किया जिसमें मुख्य कम्पनियाँ ल्यूमैक्स मन्नोह, ऐलेन ऑटो इण्डस्ट्रीज प्रा० लि०, मारुति सुजुकी, स्विगी लि०, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, पॉलिसी बाजार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में जिला सेवायोजन कार्यालय कौशल विकास मिशन एवं कर्मयोगी डिग्री कॉलेज के सहयोग से सम्पूर्ण किया गया।