रायबरेली-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभ हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन

रायबरेली-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभ हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
 
बछरावां रायबरेली। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के परिसर में सोमवार से एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्षों की किशोरियों को लगाई जानी है। बच्चेदानी के मुंह के कैंसर जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए इस वैक्सीनेशन का प्रयोग इन किशोरियों के लिए किया जाएगा। इस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने फीता काटकर की। इस अवसर पर पांच किशोरियों का टीकाकरण करने के बाद उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षका अर्पिता श्रीवास्तव व शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ एवं अन्य किशोरियों व अन्य लोग उपस्थित रहे।