रायबरेली तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

रायबरेली तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा

मो०न०:-9935593647

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक नीद की झपकी आ जाने से हुई दुर्घटना 

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे मार्ग के किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। भीषण टक्कर होने के चलते कार के परखच्चे उड़ गए। तो वहीं आसपास के लोग घटना को देख भारी संख्या पर मौके पर एकत्रित हो गए। भीषण हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत व बचाव का कार्य करते हुए एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलो को इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ तीन लोगों को डाक्टरी परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। तथा दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों में रायबरेली न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही महाराज सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र रामसुख निवासी जनपद जालौन, चंद्रपाल सिंह उम्र लगभग 72 वर्ष पुत्र बद्री सिंह निवासी सरेनी, लालगंज तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। घायलो में मोहम्मद रियान उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र इरफान निवासी कुंडौली, बछरावां तथा रजत साहू उम्र 34 वर्ष पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी तेलीबाग, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।