एक बार दूरदर्शन पर फिर से गूंजेंगी रायबरेली की बेटी लोकगायिका दृष्टि पांडे (देवांशी) की सुरीली आवाज ..
रिपोर्ट-केशवानन्द शुक्ला
एक बार दूरदर्शन पर फिर से गूंजेंगी रायबरेली की बेटी लोकगायिका दृष्टि पांडे (देवांशी) की सुरीली आवाज ..
दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम "संस्कारों की सरगम" में फिर से अपने सुरीले गीतों को गाते हुए नजर आएंगी दृष्टि पांडे (देवांशी)
आज एक बार फिर से रायबरेली की बेटी लोकगायिका दृष्टि पांडे (देवांशी) को लखनऊ स्थित दूरदर्शन केंद्र पर आमन्त्रित किया गया , दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम "संस्कारों की सरगम" के अंतर्गत लखनऊ स्थित दूरदर्शन केंद्र पर कार्यक्रम की निर्माता एवं निर्देशक श्रीमती नलिनी श्रीवास्तव जी के निर्देशन में रायबरेली की बेटी लोक गायिका दृष्टि पांडे (देवांशी) के चार गीतों की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई, जिसमें बारात तैयारी से संबंधित सेहरा गीत ,नहावन गीत ,परिछन गीत एवं नजर गीत की रिकॉर्डिंग हुई जो इसी माह अप्रैल और आगामी मई के महीने में दूरदर्शन पर प्रसारित होंगे ,रिकॉर्डिंग के उपरांत कार्यक्रम की निर्माता एवं निर्देशक श्रीमती नलिनी श्रीवास्तव जी दृष्टि पांडे से बहुत प्रभावित हुई और दृष्टि की प्रशन्शा करते हुए उन्हें आगामी कई कार्यक्रमों मे अवसर प्रदान करने की बात कही , इससे पूर्व भी दिसंबर माह में उनके लोकगीतों का डीडी यूपी पर प्रसारण हो चुका है ,ज़िसमे उनका देवरानी जेठानी के नोकझोंक का गीत "हमको जन्म दु:ख दे गयी जेठनिया" काफी लोकप्रिय रहा ,दृष्टि ने रिकॉर्डिंग संपन्न होने के बाद कार्यक्रम के निर्माता निर्देशक नलिनी श्रीवास्तव एवं वहां उपस्थित दूरदर्शन की समस्त टीम एवं म्यूजिशियन टीम का आभार प्रकट किया, इस अवसर पर दृष्टि के गुरुजी योगेश मिश्रा और उनके पिताजी देवेंद्र पांडे उनके साथ उपस्थित रहे।

rexpress 