रायबरेली-आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकराया दूसरा डंपर, हालात सामान्य

रायबरेली-आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकराया दूसरा डंपर, हालात सामान्य

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र कस्बा अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर आगे चल रहे एक डंपर में पीछे चल रहा दूसरा डंपर टकरा गया, फिलहाल घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त डंपर के चालक के द्वारा बताया गया कि वह कबरई से गिट्टी लादकर अयोध्या कैंट जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे, तभी आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। चढ़ाई होने के कारण वह अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वह अपने आगे चल रहे डंपर से टकरा गए। जिसमें उनके डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें मामूली चोटें आई। वहीं उक्त घटना में घायल चालक व उसके खलासी को आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मामूली रूप से घायल दोनों लोगों का इलाज किया गया है।