रायबरेली-पुलिस अधीक्षक ने थाना भदोखर का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

रायबरेली-पुलिस अधीक्षक ने थाना भदोखर का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली- नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार प्रत्येक थाने के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में भदोखर थाने का निरीक्षण किया गया, जहां सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। 10 फरवरी मंगलवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास रायबरेली जनपद के थाना भदोखर में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर प्रचलित अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मैस बैरक एवं बंदीगृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के सुव्यस्थित ढंग से रखरखाव महिला एवं साइबर संबंधित शिकायतों पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश देने के साथ-साथ साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के द्वारा थाने के स्टाफ को कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखना व आम जनमानस से शालीनता पूर्ण व्यवहार करने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्ण निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है।