केशव मौर्य के ट्वीट पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह- सरकार या संगठन दोनों का काम जनता का विकास

केशव मौर्य के ट्वीट पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह- सरकार या संगठन दोनों का काम जनता का विकास

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रोहित मिश्रा

मो-7618996633

लखनऊ. यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के ट्वीट का समर्थन किया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है सरकार या संगठन हो दोनों का काम जनता का विकास करना है। बता दें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा है।

सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह आज ‘सुनो किसान हम है’ कि थीम पर किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि में सतत जल प्रबंधन कैसे हो किसानों के साथ इस पर विशेष चर्चा की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केशव मौर्य के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है सरकार हो या फिर संगठन हो आखिरकार दोनों का काम तो एक ही है,जनता का विकास करना प्रदेश का विकास करना और उसी पर लगातार भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं क्या चाहते हैं मुझे नहीं मालूम लेकिन यूपी सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में चाहे अखिलेश यादव का बेल्ट हो या फिर वेस्टर्न यूपी हो हर जगह हम ने जीत का परचम लहराया है। ऐसे में यह कहना गलत है किसान सरकार से नाराज है हम किसान के हितैषी हैं और लगातार के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।