रायबरेली-विवाद से आहत किशोर ने लगाई फांसी, परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित

रायबरेली-विवाद से आहत किशोर ने लगाई फांसी, परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित

-:विज्ञापन:-






रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरावां गांव में गुरुवार दोपहर उस समय सन्नाटा छा गया, जब भाई-बहन के बीच हुए मामूली खिलौने का विवाद भाई की आत्महत्या का कारण बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की मृतक किशोर मयंक पुत्र संतोष कुमार उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम कसरावा, जो अपनी बहन मुस्कान उम्र 14 वर्ष के साथ कुछ खिलौने लेकर घर में खेल रहा था, तभी दोनों भाई-बहन के बीच खिलौने खेलने को लेकर कहासुनी हो गई, जो कि विवाद में तब्दील हो गई। जिससे किशोर आहत हो गया, और उसी पीड़ा से कुंठित होकर घर के अंदर परिजनों की गैरमौजूदगी होने पर उसने अपने घर के कमरे के अंदर लगे धान के बोरों में एक बांस के सहारे उसमें रस्सी बांधकर फांसी लगाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब मृतक किशोर मयंक परिजनों को कहीं दिखाई नहीं दिया, तो परिजन उसकी खोजबीन में लग गए। जब परिजनों ने घर के अंदर कमरे में जाकर देखा तो किशोर फांसी के फंदे से झूलता हुआ उन्हें मिला। इसके पश्चात घर में कोहराम मच गया, परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने तत्काल उक्त किशोर को इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान उक्त किशोर मयंक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना के पश्चात सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर मयंक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की विधि कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल इस घटना के पश्चात परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है।