रायबरेली-तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत

रायबरेली-तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:-अभय सिंह


महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलवासा गांव के पास थुलवासा महावीर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल साइकिल सवार बुजुर्ग गुरुप्रसाद पुत्र भोंदू उम्र 60 वर्ष निवासी बिबियापुर मजरे हंसना थाना हरचंदपुर, अपनी साइकिल से महाराजगंज कुछ सामान लेने के लिए आ रहा था, जैसे ही वह थुलवासा गांव के पास थुलवासा महावीर मार्ग के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।