रायबरेली: सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में बाइक सवार घुसा, एक की मौत

रायबरेली: सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में बाइक सवार घुसा, एक की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डलमऊ बाईपास पर सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ बाईपास पर हुआ।