रायबरेली पागल सियार के हमले से 2 घायल, किया गया इलाज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- सड़क के किनारे भैंस चरा रहे पशुपालक पर पागल सियार ने हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया, खबर लिखे जाने तक घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ में उपचार चल रहा था। थाना क्षेत्र के बदावर गांव के रहने वाले पशुपालक विजय बहादुर उम्र 28 वर्ष ने बताया कि वह गांव में ही सड़क के किनारे भैंस रहा था। तभी खेतों से निकलकर आए सियार ने उस पर इस कदर हमला कर दिया कि वह नीचे गिर गया, किन्तु सियार ने हमला करना बन्द नहीं किया। पशुपालक ने हिम्मत से काम लेते हुए सियार की 2 टांगे पकड़ कर उसे फेंक दिया, सियार दोबारा हमला करता उससे पहले वह लाठी लेकर सतर्क हो गया। सियार के हमले से घायल विजय बहादुर का खबर लिखे जाने तक सीएचसी शिवगढ़ में उपचार चल रहा था। वहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनपुर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय मुकेश कुमार पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। चिकित्साधिकारी डा. राहुल यादव ने बताया कि सियार के हमले से घायल विजय बहादुर नाम का मरीज अस्पताल आया है जिसका उपचार किया जा रहा है, कुछ देर पहले सियार के हमले से घायल मुकेश नाम का मरीज अस्पताल आया था।

rexpress 