रायबरेली-फल खरीदने को लेकर दो युवकों में मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

रायबरेली-फल खरीदने को लेकर दो युवकों में मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदजी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर फल खरीदने को लेकर दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों युवक आपस में भिड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
मारपीट का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।