रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप खाई में पलटा, टला बड़ा हादसा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे की निकट बछरावां से मौरावा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें चालक को मामूली चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि चालक चाँद पुत्र सुबराती निवासी जबरेला जनपद उन्नाव अपना पिकअप लेकर प्रयागराज से वापस उन्नाव जा रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार होने के चलते उसकी पिकअप अनियंत्रित हो गई और वह कई बार सड़क मार्ग और खाई के बीच में पलटते हुए खाई में जा गिरी। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी किया गया और पिकअप में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। वहीं बाईपास चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियो के द्वारा चांद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है की घटना बहुत बड़ी थी, गलीमत यह रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

rexpress 