रायबरेली-परिवार संग निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार को स्कूटी सवार ने सामने से मारी टक्कर, एक गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राघवपुर गांव के पास परिवार संग अपनी ससुराल निमंत्रण में जा रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रहे स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार अखिलेश पुत्र अहरवादीन अपनी पत्नी आंचल और अपनी 6 वर्षीय पुत्री मन्नू को बाइक से लेकर अपनी ससुराल राघवपुर गांव निमंत्रण में जा रहा थे, जैसे ही वह उक्त गांव के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात मासूम मन्नू की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 